पुरस्कार हासिल करते आरटीसी के महाप्रबंध फोटो आरटीसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) को नेशनल पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड-2023-24 से सम्मानित किया गया है। आरटीसी को पहाड़ी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और टायर परफॉर्मेंस अवार्ड शामिल हैं। एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स ने यह अवार्ड दिया है। जेकेआरटीसी के महाप्रबंधक राकेश कुमार सारंगल ने दिल्ली में इस पुरस्कार को हासिल किया है। पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थी। ब्यूरो