जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) जूनियर ब्वॉय अंडर-16 और 19 लड़के के लिए ट्रायल आयोजित करने जा रहा है। जम्मू और श्रीनगर में यह ट्रायल होंगे। इच्छुक आवेदकों को 29 अप्रैल तक ई-मेल से अपनी आवेदन करने को कहा है। वहीं जूनियर वुमन प्लेयर अंडर-15-19 के ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों के लिए डीप सिलेक्शन कैंप 30 अप्रैल से नौ मई तक होगा। कैंप विजयपुर में होगा। खिलाड़ियों के रहने, खाने और आयोजन स्थल ले जाने की व्यवस्था जेकेसीए ने की है। ब्यूरो