फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विद्यार्थी जानेंगे शारदा, देवनागरी लिपी का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विवि के संस्कृत विभाग में सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला दो से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सभी भाषाओं की जननी संस्कृत के प्रचार, प्रसार व संरक्षण के उद्देश्य से जम्मू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दो अप्रैल से होगा। इसमें बर्मी, कश्मीर की प्राचीन शारदा और देवनागरी पांडुलिपि और पुरालेख विज्ञान पर चर्चा होगी। संस्कृत भाषा के विद्वान इन लिपियों के लेखन से लेकर संरक्षण पर बात रखेंगे।
विज्ञापन

नई दिल्ली की मिलेनियम इंडिया एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों से संस्कृत के विद्वान हिस्सा लेंगे। संस्कृत विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यशाला में संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों को इन लिपियों के बारे में बताया जाएगा। साथ ही लेखन से भी अवगत करवाया जाएगा। फाउंडेशन के पास इन भाषाओं को दुर्लभ पांडुलिपि हैं, जो कार्यशाला में दिखाई जाएंगी। जम्मू-कश्मीर में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं विभिन्न पहल कर रही है। इसमें हमें पहला संस्कृत-गुरुकुलम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें