जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की आधारशिला रखी। इस समारोह में जम्मू विश्वविद्यालय की डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमेत्रा मुख्य रू पसे मौजूद रहीं। इस अवसर पर बोलते हुए रोहमेत्रा ने विश्वविद्यालय के अनुरोध को स्वीकार करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट सिर्फ़ एक संरचनात्मक आवश्यकता नहीं है, बल्कि एक पर्यावरणीय अनिवार्यता भी है। यह परियोजना विश्वविद्यालय में स्थिरता के प्रति समग्र रूप से परिकल्पित दृष्टिकोण का हिस्सा है। ब्यूरो