आईआईएम में आयोजित कार्यशाला के समापन के बाद मौजूद प्रतिभागी व अन्य फोटो आईआईएम
जम्मू। आईआईएम जम्मू में भारतीय भाषाओं (डोगरी) में उच्च शिक्षा के लिए अकादमिक लेखन पर लेखकों के लिए यूजीसी के सहयोग से जारी कार्यशाला का बुधवार को समापन हो गया। इसमें डोगरी में अकादमिक लेखन को बढ़ावा देना और भारतीय भाषाओं में उच्च शिक्षा को मजबूत करने पर मंथन हुआ। नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप भारतीय भाषाओं में शैक्षणिक सामग्री को बढ़ाना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में सुधार करने के उद्देश्य से इसका आयोजन हुआ था। समापन समारोह में आईआईएम जम्मू की सहायक प्रोफेसर डॉ. गरिमा सैनी और भारतीय भाषा समिति नई दिल्ली के डॉ. पूर्णेंदु देबनाथ उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ब्यूरो