फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर-चौकीबल हाईवे पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश नाकाम, आईईडी बरामद

Thu, 18 Jan 2024 12:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुरक्षाबलों ने बाद में आईईडी को बाद में नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों के लिए यह हाईवे सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस हाईवे पर सुरक्षाबलों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने बरामद किया IED - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में श्रीनगर-चौकीबल हाईवे पर चौकीबल के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने बाद में आईईडी को बाद में नष्ट कर दिया। सुरक्षाबलों के लिए यह हाईवे सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इस हाईवे पर सुरक्षाबलों की आवाजाही रहती है।



सेना की चिनार कोर ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बुधवार को श्रीनगर-चौकीबल राजमार्ग पर चौकीबल नियमित अभियान के दौरान जवानों ने एक आईईडी बरामद की। बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इसे नष्ट कर एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया।
विज्ञापन


सेना कश्मीर को आतंक मुक्त रखने की प्रतिबद्धता पर कायम है। माना जा रहा है कि सेना के किसी काफिले को निशाना बनाने के उद्देश्य से आईईडी को सड़क किनारे प्लांट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें