कुष्ठ रोग पर जन संपर्क विभाग के कलाकार जागरूक करते हुए . जनसंपर्क विभाग
जम्मू। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से क्षेत्रीय कुष्ठ रोग कार्यालय जम्मू में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक आयोजित कर कुष्ठ रोग से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्पर्श कुष्ठ अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक जारी रहेगा। कार्यक्रम संयुक्त निदेशक सूचना जम्मू अतुल गुप्ता के निर्देश और सांस्कृतिक अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा की देखरेख में हुआ। ब्यूरो