फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दंत चिकित्सकों को किया क्षमता बढ़ाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू में बुधवार को राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत करवाए गए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हुई। इसमें जिले के 25 दंत चिकित्सकों को क्षमता निर्माण बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें इंदिरा गांधी सरकारी डेंटल कालेज से डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. सतविंदर सिंह और डॉ. संजय भगत ने समकालीन आरसीटी, दंत चिकित्सा में आधुनिक निदान विधियों पर प्रकाश डाला। राज्य कैंसर संस्थान जम्मू के मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गुप्ता ने मौखिक कैंसर के निदान और प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। सरकारी अस्पताल गांधीनगर के सलाहकार डॉ. गौरव गुप्ता ने बेसल इम्प्लांटोलॉजी पर प्रस्तुति दी। स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डॉ. राकेश मगोत्रा ने नियमित दंत शल्य चिकित्सा के लिए आधुनिक उपकरणों और पर्याप्त उपभोग्य सामग्रियों के साथ दंत अनुभागों को उन्नत करने पर जोर दिया। उप निदेशक दंत चिकित्सा डॉ. संजय शर्मा ने राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किए गए कार्यों का विवरण दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें