जम्मू। वेदान हेल्थ केयर और जेके अपोलो डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी की ओर से शहर के त्रिकुटा नगर स्थित शिव मंदिर पर रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 40 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. रिचा शर्मा (माइक्रोबायोलॉजिस्ट) के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें सूगर, यूरिक एसिड व रक्तचाप सहित रोगियों की जांच व कई टेस्ट भी हुआ। शिविर का करीब 40 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। संवाद