जम्मू। भारतीय जन कल्याण संस्थान जम्मू ने पंख एक उड़ान ने शार्प साइट आई अस्पताल के सहयोग से वन स्टॉप सेंटर में मुफ्त नेत्र जांच और फिजियोथेरेपी शिविर लगाया। इसमें लोगों की आंखों की जांच की गई। संस्था की अध्यक्ष एडवोकेट पूजा उप्पल और संगठन के संरक्षक प्रमुख कमल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के मुफ्त चिकित्सा शिविरों का आयोजन सभी क्षेत्रों में आवश्यक है और वे भविष्य में भी मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे। संवाद