संत रविदास जयंती पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों की जांच करते चिकित्सक। स्त्र
जम्मू। न्यू यंग ब्लड संगठन की ओर से संत रविदास की जयंती पर झज्जर कोटली में निशुल्क शिविर लगाया गया। इसमें 300 लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही दवाइयां वितरित की गईं। चेयरमैन अशोक वर्मा ने बताया कि डाॅ. नुजहत, डाॅ.वंदना डोगरा, डाॅ. पल्लवी दत्ता ने सेवाएं दीं। इस मौके पर सुरेश चौहान, अतुल शर्मा, अनिल कुमार, राजेश राना, शिवेंद्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो