विमान पत्तन प्राधिकरण की तरफ से एंबुलेंस प्रदान करते डीसी सचिन कुमार वैश्य। सूचना
- फोटो : mathura
जम्मू। सीएसआर के तहत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एयरपोर्ट ने एसएमजीएस अस्पताल को दो एंबुलेंस सौंपी। बुधवार को डीसी सचिन कुमार वैश्य,एयरपोर्ट डायरेक्टर संजीव कुमार गर्ग की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एयरपोर्ट निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि एंबुलेंस में रोगी की देखभाल के लिए सभी आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण लगाए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने विमान पत्तन प्राधिकरण की इस पहल का स्वागत किया। ब्यूरो