फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स विजयपुर में मरीज और तीमारदार नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात केंद्र और ओपीडी में शुरू होगी रोगी सहायक सेवास्टाफ उपलब्ध करवाएगा व्हीयलचेयर और ट्रालियां, महत्वपूर्ण जानकारियां भी देगा
विज्ञापन


मीरां साहिब से चारों एमबीबीएस बैच एम्स में शिफ्ट, इसी माह ओपीडी शुरू करने की तैयारीअमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। एम्स विजयपुर में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। उन्हें आपात केंद्र (कैजुल्टी) और ओपीडी क्षेत्र में मौके पर व्हीयलचेयर, ट्राली आदि सेवाओं को अस्पताल स्टाफ द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए दोनों सेक्शनों में रोगी सहायक सेवा शुरू की जा रही है, जिसमें वालंटियर और अन्य अस्पताल स्टाफ तैनात रहेगा। अप्रैल में ही एम्स में ओपीडी सेवा को शुरू करने की तैयारी की जा रही है।शहर के अधिकांश अस्पतालों में अक्सर मरीजों और तीमारदारों की शिकायत रहती है कि उन्हें मौके पर व्हीयल चेयर, ट्राली सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिलती है। जिससे अस्पताल पहुंचने में ऐसी सुविधाओं को जुटाने में ही मरीज के साथ तीमारदार को काफी कसरत करनी पड़ती है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मरीजों और तीमारदारों की सहूलियत के लिए एम्स में ऐसी सारी व्यवस्थाएं अस्पताल स्टाफ द्वारा उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके साथ मरीजों और तीमारदारों को चिकित्सा संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। एम्स के निदेशक डा. शक्ति गुप्ता ने बताया कि एम्स में रोजाना 2000 से 3000 मरीजों के आने की उम्मीद है और उसी के मुताबिक सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। अस्पताल में शीघ्र सिटी स्कैन, एमआरआई और एक्सरे सुविधा को शुरू किया जाएगा, जिससे ओपीडी में मरीजों को अन्य टेस्ट के साथ ये सुविधाएं भी मिल सकें। इस बीच सोमवार को एम्स अधिकारियों की बैठक में ओपीडी सहित अन्य सेवाएं शुरू करने की तैयारियों पर चर्चा की गई। एम्स प्रशासन की ओर से दिल्ली एम्स प्रशासन को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ टेक्नीशियनों को तीन माह की प्रतिनियुक्ति पर एम्स विजयपुर में भेजने का आग्रह किया गया है, ताकि अत्याधुनिक मशीनें शुरुआत में प्रशिक्षित स्टाफ की देखरेख में शुरू की जा सकें, जिससे कोई समस्या न आए। इसी तरह मीरां साहिब अस्थायी कैंपस से सभी चार एमबीबीएस बैच को एम्स विजयपुर में शिफ्ट कर दिया गया है। मेडिकल विद्यार्थियों के लिए मेस, केटरिंग आदि की सुविधाएं शुरू की गई हैं। संकाय सदस्यों को भी एम्स में शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें