जम्मू। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हार्ड जोन में दसवीं, 11वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की है। दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी और 24 मार्च तक चलेगी। 11वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी और 22 मार्च को खत्म होगी। 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च तक चलेगी। बोर्ड ने समर जोन की डेटशीट पहले ही जारी की हैं। ब्यूरो