जम्मू। प्रदेशभर के सरकारी कार्यालयों में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोपहर बाद तीन बजे कार्यक्रम हुए। इस दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा। नगर निगम जम्मू ने पहलगाम क्षेत्र में हुई दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही कहा कि निगम हिंसा के इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करता है और क्षेत्र में शांति और सद्भाव के लिए अपना समर्थन दोहराता है। शिक्षा निदेशालय, सिंचाई विभाग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, जेडीए, पानी, बिजली, स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम विभागों में दो मिनट का मौन रखा गया। ब्यूरो