फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब रात को भी आठ से 11 बजे तक ऑटो में एकत्र होगा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम की इसी हफ्ते से शुरू होगी पहल
विज्ञापन

चरणबद्ध तरीके से वार्डों में मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर को कचरा मुक्त करने और स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। वार्डों को कचरामुक्त करने के लिए अब शाम को भी ऑटो के जरिये कचरा एकत्रित किया जाएगा। यह पहल इसी हफ्ते से शुरू होगी, जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नगर निगम के अनुसार यह सुविधा वार्डों में चरणबद्ध तरीके से मिलेगी।
अप्रैल के पहले हफ्ते से रात को आठ से 11 बजे के बीच वार्डों से कचरा ऑटो से एकत्रित किया जाएगा। मौजूदा समय में सुबह के समय ही ऑटो से कचरा एकत्रित किया जाता है। इससे लोगों को दिनभर का कचरा रात के समय ही ऑटो में डालने की सुविधा मिलेगी। साथ ही गलियों और सड़कों के किनारे कचरा फैला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

वार्डों में चरणबद्ध तरीके से सुविधा मिलेगी। पहले गांधी नगर, शास्त्री नगर, नानक नगर, बख्शी नगर, बस स्टैंड और तालाब तिल्लो इलाकों को कवर किया जाएगा। इसके बाद पूरे शहर में सुविधा दी जाएगी। लोग खुले में कचरा फेंक रहे हैं, जिससे कचरा ठिकाने लगाने में मुश्किल हो रही है। सुबह के वक्त डंपिंग साइट साफ की जा रही है, लेकिन दोपहर और शाम को फिर से कचरे के ढेर लग रहे हैं। सुबह और शाम को कचरा एकत्रित करने से सड़कें, नालियां और गलियां साफ रहेंगी। नगर निगम के पास 250 के करीब ऑटो हैं। छोटे वार्डों में दो और बड़े वार्डों में तीन ऑटो की सुविधा मिल रही है।

कचरा संग्रहण का शहर में चल रहा ट्रायल
मौजूदा समय में कुछ वार्डों में कचरा एकत्रित करने के लिए ट्रायल जारी है। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। अब अप्रैल माह से शाम के समय भी ऑटो वार्डों में आने शुरू हो जाएंगे।

पहले शहरों में हो रही थी रात को सफाई
पहले शहरों में ही रात को सफाई हो रही थी। रात को कचरा एकत्रित कर ठिकाने लगाया जा रहा था। अब वार्डों से भी कचरा एकत्रित होगा। सुबह सिर्फ सफाई कर्मचारी सड़कें और गलियां ही साफ करेंगे।
विज्ञापन



रात को भी कचरा ऑटो के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा। पहले सुबह ही सुविधा मिल रही थी। इससे कचरा एकत्रित करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही गलियां, सड़कें साफ रहेंगी।
- विनोद शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें