जम्मू शहर में सोमवार को दमकल एवं आपात विभाग के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दमकल एवं आपात विभाग में 2020 की फायरमैन एवं फायरमैन चालकों की चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट को जल्द से जल्द सामने लाया जाना चाहिए। साथ ही अनियमितताओं में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की।