जम्मू। फिक्की फ्लो जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की अध्यक्ष आरती चौधरी ने पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। आतंकवादियों की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में दहशत है। चौधरी ने कहा कि इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है। उन्होंने लोगों से शांति व एकता की अपील की। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ब्यूरो