जम्मू। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स-2025 में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 20 अप्रैल को होगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें शामिल होने वाले पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन एडमिट कार्ड 15 अप्रैल से सुबह 11 बजे से जम्मू-कश्मीर व्यावसायिक प्रवेश परीक्षा बोर्ड (बोपी) की आधिकारिक वेबसाइट www.jkbopee.gov.in पर डाउनलोड कर सकेंगे। ब्यूरो