जम्मू। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आगामी दिनों में भी घंटों की कटौती जारी रहेगी। 132 केवी डी/सी मीरां साहिब बीबी-1 लाइन फीडर ग्रिड के तहत 21 मई से 30 मई तक सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसमें अखनूर, सिद्धड़ा, जानीपुर, गंग्याल, गैर जरूरी फीडर बीबी-1 ग्रिड आदि प्रभावित होंगे। इसी तरह हीरानगर व उससे जुड़े कठुआ, महानपुर, मनवाल ग्रिड, सांबा (ओल्ड 132/66 केवी) ग्लेडनी व उससे जुड़े ग्रिड (ग्लेडनी 33 केवी स्तरीय) 66/33 केवी ग्रिड प्रभावित होंगे। इसके अलावा 132 केवी जीकेटीएल (ग्लेडनी कालाकोट ट्रांसमिशन लाइन) कनाल जीएसएस, बीबी-1 ग्रिड सब स्टेशन पर असर रहेगा। ब्यूरो