जम्मू। जिले में सुबह से हवाएं चलने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे तीन से चार घंटे बिजली प्रभावित हुई, जिस कारण लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी मुट्ठी, रूपनगर, जानीपुर, पुराना शहर, राजपुरा, तालाब तिल्ला, भगवती नगर, सुभाष नगर इलाकों में आई। बिजली कॉरपोरेशन के अनुसार बुधवार को भी तूफान से काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में तेज हवा चलने पर बिजली बंद करनी पड़ी। मौसम सामान्य होने पर आपूर्ति बहाल की गई है। बिजली बंद होने से घरों में पंखे, एसी की सुविधा नहीं मिल पाई। गर्मी से लोगों के खूब पसीने छूटे हैं। दोपहर के समय लोग गर्मी से राहत पाने के लिए खुली जगहों में टहलते रहे हैं। मुख्य अभियंता केके थापा ने कहा कि हवा चलने पर कुछ इलाकों में बिजली बंद रही है। इसे बाद में बहाल कर कर दिया है। ब्यूरो