फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छात्रों का दल काशी तमिल संगमम के लिए रवाना

विज्ञापन
काशी तमिल संगमम में भाग लेने वाले तमिल मूल के छात्र फोटो विवि
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने विभिन्न विभागों के तमिल मूल के छात्रों के एक समूह को काशी तमिल संगमम (केटीएस-3.0) में भाग लेने के लिए रवाना किया। एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की यह एक प्रमुख सांस्कृतिक पहल है। विवि के कुलपति प्रो. संजीव जैन ने छात्रों के समूह को रवाना किया। यह पहल राष्ट्रीय एकीकरण और अंतर-क्षेत्रीय जागरूकता को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयास का हिस्सा है। काशी तमिल संगमम काशी (वाराणसी) और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक बंधन का जश्न मनाता है। साहित्य, संगीत और तीर्थयात्रा में उनकी साझा विरासत को बढ़ावा देता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें