जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के आईसीसीआर व एचआरएम विभाग की ओर से छात्रों को कठुआ स्थित कपड़ा मिल में शैक्षणिक दौरा करवाया गया। इस दौरान उन्हें कपड़ा बनाने की विधि, आधुनिकि तकनीक व मिलों के बारे में बताया गया। मिल के अधिकारियों ने भी हर पहलू की जानकारी दी। इस मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय से डॉ. नेहा गुप्ता, डॉ. ईशा शर्मा व डॉ. स्वाति शर्मा मौजूद रहीं। संवाद