जम्मू। भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) भोपाल में इम्यूनोलॉजी पर आयोजित कार्यशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इम्यूनोलॉजी केंद्र के एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के छात्र प्रांजल द्विवेदी और सत्यम राय ने कार्यशाला को प्रतिभागियों को विज्ञान तकनीकों से परिचित कराने के लिए डिजाइन किया था। सप्ताह भर के प्रशिक्षण में उन्होंने ब्लड ग्रुपिंग और कोशिका गणना, डीएनए निष्कर्षण और जीनोटाइपिंग, सीरोलॉजिकल तकनीक और इम्यूनोडायग्नोस्टिक्स, एंटीजन-एंटीबॉडी प्रतिक्रियाओं, एलिसा और रेडियल इम्यूनोडिफ्यूजन और फ्लो साइटोमेट्री (एफएसीएस) में उनके अनुप्रयोगों के बारे में सीखा है। ब्यूरो