फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उन्नत औषधि संश्लेषण तकनीकों से लैस होंगे प्रतिभागी

विज्ञापन
तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी फोटो आईआईआईएम
विज्ञापन
जम्मू। प्रमुख मध्यवर्ती और सक्रिय औषधीय अवयवों (एपीआई) के संश्लेषण पर व्यावहारिक प्रशिक्षण पर केंद्रित तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान (सीएसआईआर-आईआईआईएम), जम्मू में आयोजित कार्यक्रम पांच फरवरी तक चलेगा। इसका उद्देश्य उन्नत औषधि संश्लेषण तकनीकों में प्रतिभागियों के कौशल को बढ़ाना, औषधि विकास में उभरती प्रौद्योगिकियों और नवीन दृष्टिकोणों की समझ को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 25 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम का उद्धाटन सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के निदेशक डॉ. जुबेर अहमद ने किया। उन्होंने कौशल अंतर को पाटने और उच्च गुणवत्ता वाले एपीआई के लिए वैश्विक केंद्र बनने के भारत के दृष्टिकोण के लिए फार्मास्युटिकल क्षेत्र में क्षमता निर्माण के महत्व पर जोर दिया।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें