वतन को जानो कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को संबोधित करती शिक्षा मंत्री फोटो सूचना विभाग
जम्मू। वतन को जानो यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत 250 स्कूली बच्चों का एक दल दिल्ली, जयपुर और अजमेर के सांस्कृतिक दौरे पर रवाना हुआ हैं। इसे शिक्षा मंत्री स्कीना इट्टू ने हरी झंडी दिखाकर रविवार को रवाना किया। 13 दिवसीय दौरे का आयोजन समाज कल्याण विभाग ने केंद्रीय मंत्रालय के सहयोग से किया है। शिक्षा मंत्री ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन इस छात्रों को देश की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराते हैं। ब्यूरो