मुख्य शिक्षा अधिकारी से अवार्ड हासिल करते प्रिंसिपल फोटो स्कूल
जम्मू। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल (जीएचएसएस) मीरां साहिब को एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग (ईडब्ल्यूआईएसआर) 2024 - 25 में भारत के शीर्ष स्कूलों में जम्मू-कश्मीर यूटी में नंबर दो और जम्मू जिले में पहला स्थान मिला है। स्कूल प्रिंसिपल अशोक कुमार चौपड़ा ने मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू से अवार्ड हासिल किया। यह पुरस्कार भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल बख्शी नगर में आयोजित जिला स्तरीय ईआरए पुरस्कार सम्मान समारोह में दिया गया। स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रों का विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है। अच्छी शिक्षा छात्रों को अपनी भावनाओं को समझने के लिए प्रोत्साहित करती है। ब्यूरो