जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग में रिक्तियां आने से पहले सेवानिवृत्त हुए ड्रॉप आउट प्रभारती क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों और समक्षकों का नियमितीकरण नहीं किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने अब इसकी जांच के लिए समिति बनाई है। चार सदस्यीय समिति स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर के नेतृत्व में काम करेगी। इसमें स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू, अतिरिक्त सचिव सरकार स्कूल शिक्षा विभाग सदस्य होंगे जबकि उप-सचिव सरकार स्कूल शिक्षा विभाग सदस्य सचिव है। समिति को 21 दिनों में अपने रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग को देने को कहा गया है। ब्यूरो