जम्मू। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में जम्मू-कश्मीर के छात्र पढ़ते हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के चलते यह छात्र इन दिनों प्रदेश में हैं और डीयू मंगलवार से परीक्षा शुरू कर रहा है। छात्रा ने शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू से डीयू प्रबंधन से बात कर परीक्षा स्थगित या वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की थी। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है। वह जम्मू-कश्मीर में छात्रों की परीक्षाएं बाद में आयोजित करने पर सहमत हुए हैं। ऐसे छात्रों को संबंधित विभागाध्यक्षों को एक आवेदन प्रस्तुत करना होगा, जिसमें अपने क्षेत्र में अस्थिरता का उल्लेख करना होगा। ब्यूरो