फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उर्दू लेक्चरर रेयाज अहमद वानी का निलंबन रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग ने उर्दू लेक्चरर रेयाज अहमद वानी के निलंबन रद्द किया है। उनके खिलाफ पॉक्सो कानून के तहत दर्ज एक मामले में जांच की जा रही थी। इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने भी समीक्षा की थी। इसमें जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट भी दी थी। पहले बैठक में उनके खिलाफ लगे आरोप के समर्थन में मिले सुबूत से समिति सहमत नहीं थी। ऐसे में विभाग ने मामले को अगली बैठक में चर्चा के लिए रखा था। अब विभाग ने रियाज ने रेयाज अहमद वानी के निलंबन को रद्द कर उन्हें पुन: बहाल करने का फैसला लिया है। हालांकि, समिमि ने भविष्य में उनके वेतन वृद्धि रोकने की भी सिफारिश की जो कार्यवाही के अंतिम परिणाम तक जारी रहेगा। निलंबन अवधि तथा रोक गई वेतन वृद्धि को जारी करने का निणर्य बाद में किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें