फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिया छात्रों ने भाग

विज्ञापन
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता मंें भाग लेते स्टाफ छात्र
विज्ञापन
जम्मू। आकाशवाणी जम्मू ने केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के सहयोग से भारतीय संविधान के 75 वर्ष विषय पर एक युवा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के संविधान की गौरवशाली यात्रा का जश्न मनाना रहा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संविधान के इतिहास, प्रमुख संशोधनों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर अपनी गहरी समझ का प्रदर्शन किया। आकाशवाणी जम्मू और केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू की इस पहल से संविधान संबंधी साक्षरता को बढ़ावा देने और युवाओं को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों का ज्ञान प्रदान करने की प्रतिबद्धता झलकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें