फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रतियोगिता में एसएमवीडीयू की टीम को 11 स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईआईटी हैदराबाद के सहयोग से मेकर भवन की ओर से स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकी विषय पर एक प्रतियोगिता हुई। इसमें 600 टीमों ने भाग लिया था। इसमें श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी कटड़ा (एसएमवीडीयू) के स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की टीम 11वें स्थान पर रही। टीम ने गैर-इलेक्ट्रिक स्वचालित गड्ढे भरने वाली मशीन का प्रदर्शन किया। यह पर्यावरण-अनुकूल नवाचार गड्ढों की मरम्मत के लिए एक टिकाऊ और कुशल समाधान देता है। टीम का नेतृत्व वी. यश राज ने किया और इसमें सात्विक शर्मा, सहज प्रताप सिंह और जफीर अशरफ बेग शामिल थे। उनके प्रोजेक्ट का मार्गदर्शन डॉ. संजय मोहन ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें