जम्मू। सीबीएसई परिणाम में जेके पब्लिक स्कूल कुंजवानी के दसवीं कक्षा के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की अवनी शर्मा ने 99.6 फीसदी अंक हासिल किए है। उन्होंने इंग्लिश, गणित, साइंस, सोशल साइंस और कंप्यूटर विषय में 100 अंक हासिल किए हैं। अंशुल वर्मा ने 98 फीसदी, सज्जाद अहमद मलिक ने 97.8 फीसदी, नमसवी गुप्ता ने 97.6 फीसदी, श्रद्धा महाजन ने 97.6 फीसदी अंक लिए है। स्कूल से 14 बच्चों ने अलग-अलग विषयों में 100 अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल से 12वीं कक्षा में शिवांगी शर्मा ने 96.8 फीसदी, अनन्या शर्मा ने 96.6 फीसदी, अंगद सिंह ने 96.4 फीसदी अंक लिए हैं। वहीं बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं कक्षा में साइंस संकाय में रिद्धिमान शर्मा ने 95 फीसदी, वैभव चौधरी ने 94.4 फीसदी, एंजल शर्मा ने 92 फीसदी, अवनी सजगोत्रा ने 91.8 फीसदी, वृद्धि महाजन ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। ब्यूरो