जम्मू। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर) जम्मू की सांस्कृतिक इकाई की ओर से शहीद आरएफएन शाम सिंह लंगेह राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घरोटा में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। इस पहल का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना था। छात्रों ने विषय पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। ब्यूरो