फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ईडी कार्यालय के बाद जीएमसी बना राजनीतिक का अखाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से ही अस्पताल के बाहर जमा रहे समर्थक, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह की मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तारी से राजनीति गरमा गई है। विपक्षी पार्टियों ने तो अभी तक चुपी साधी हुई है, लेकिन डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है। दो दिनों तक ईडी कार्यालय नरवाल और उसके बाद बुधवार को जीएमसी जम्मू राजनीति का अखाड़ा बना रहा।
चौधरी लाल सिंह को इलाज के जीएमसी लाने की सूचना के बाद उनके समर्थकों का वहां जुटना शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक जीएमसी में मरीज कम और समर्थक ज्यादा दिखाई दिए। समर्थकाें ने लाल सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की और केंद्र में बैठे प्रदेश के बड़े नेता के इशारे पर खेल करने का आरोप लगाया है। समर्थकों का कहना था कि लोकसभा चुनाव में हार के डर के चलते पूर्व मंत्री को फंसाया जा रहा है। जीएमसी में सही उपचार नहीं किया गया। ईडी ने डॉक्टरों पर दबाव बनाया। उनके जरूरी मेडिकल टेस्ट तक नहीं करवाए। यह सब पूर्व मंत्री को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। अगर वह भाजपा में शामिल हो जाते तो उन्हें यह सब नहीं देखना पड़ता। सरकार जितना जोर लगा ले वह जनमानस के नेता हैं और उनके दबाव में नहीं टूटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष देव सिंह मिलने पहुंचे
पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह बुधवार को चौधरी लाल सिंह मिलने जीएमसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विपक्षी नेताओं को दबाया और डराया जा रहा है। आगामी चुनावों में भाजपा का पत्ता साफ होगा। भाजपा विश्व की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। उन्होंने कहा कि चौधरी लाल सिंह को उचित इलाज मिलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें