फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क की मरम्मत नहीं होने पर लोगों में रोष

Thu, 04 Apr 2024 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्का के लोगों ने प्रशासन व विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। सड़क की मरम्मत नहीं होने पर मढ़ विधानसभा क्षेत्र के हल्का गांव के लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समाजसेवक जोगेंद्र संगम के नेतृत्व में विभाग और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि हल्का चौक के आसपास के क्षेत्र में सड़क काफी समय से बदहाल है, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। हल्का चौक में बीडीओ सहित तहसील और एसडीएम का कार्यालय है। सभी अधिकारी रोजाना इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क की मरम्मत सहित तारकोल बिछाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश में सड़क तालाब का रूप ले लेती है, जिस कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सुध लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें