दोमाना। हिंदू जागरण मंच और संग्रामपुर एसोसिएशन की ओर से संग्रामपुर चौक में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। वहीं, पाकिस्तान का पुतला फूंक करा रोष जताया। साथ ही सरकार से आतंकियों व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर विनोद कुमार, राकेश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, दीपक पाण्डेय, चंद्र शर्मा, नीटू, रोशन, काला, साहिल मेहरा, गोल्डी, विक्की, सुशील, मुना, बनू, सुमित शर्मा, अमित, कारण,सचिन, हनी, जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे। उधर, पत्नियाल, मढ़, मुठ्ठी, रूपनगर, कंगड़ मोड़, घोर, घो मन्हासा, भलवाल आदि स्थानों में भी दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया गया। संवाद