फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंत्रोच्चारण से गूंजने लगा सोहांजना, आज कलश यात्रा के साथ शुरू होगा गो गोपाल यज्ञ

Tue, 19 Dec 2023 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर उमड़ा रहा आस्था का सैलाब, भजनों पर झूमते दिखे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। श्री द्वारिका नाथ शास्त्री महाराज का समाधि स्थल सोहांजना सोमवार से मंत्रोच्चारण से गूंजने लगा है। सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं, पंडितों ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। मंगलवार को कलश यात्रा के साथ गो गोपाल यज्ञ का आगाज हो जाएगा। उधर, समाधि स्थल में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की है। यहां पर मेले जैसा माहौल बना हुआ है। बच्चों और लोगों के लिए झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन

नौ दिवसीय गो गोपाल महायज्ञ से पहले सोमवार को श्रीगणेश सहित अन्य देवी देवताओं का पूजन किया गया। गंगाधर जी के मार्गदर्शन में यज्ञ के प्रधान आचार्य डा. राकेश शास्त्री ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोगी विद्वानों सहित वैदिक मंत्रों से पूजा-अर्चना की। मंगलवार को समाधि सरोवर से कलश यात्रा के साथ यज्ञ का आगाज होगा। समाज को धर्म लाभ दिलवाने के साथ राष्ट्रधर्म से भी सजग करने के उद्देश्य से इस महायज्ञ के अध्यक्ष गंगाधर ने यज्ञभूमि में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए जीवन में राष्ट्रभक्ति के महत्त्व पर प्रकाश डाला। यह महायज्ञ डुग्गर रत्न संत शिरोमणी द्वारिका नाथ शास्त्री के 63वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में हो रहा है। धार्मिक अनुष्ठान यज्ञ, पूजा, भजन कीर्तन के अलावा यहां विशाल मेला नौ दिन तक चलेगा। समाधि स्थल पर सभी लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें