दोमाना। जीडीसी मढ़ में उच्च शिक्षा विभाग जम्मू-कश्मीर के तत्वावधान में कॉलेज के इनिशिएटिव क्लब की ओर से साइबर जागरूकता पर कार्यशाला हुई। इसका उद्देश्य इंटरनेट के अधिक सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना था। प्रिंसिपल डॉ. राकेश कुमार कौल ने प्रामाणिक स्रोतों पर भरोसा करने, समय प्रबंधन और सुरक्षित ऑनलाइन आदतों का अभ्यास करने के महत्व पर जोर दिया। कंप्यूटर एप्लीकेशन के सहायक प्रो. डॉ राहुल शर्मा ने साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. प्रिया शर्मा, डॉ. माधवी पराशर, डॉ. राम दयाल, प्रो. सचिन कुमार भगत, प्रो. सुरभि गुप्ता, डॉ. बलविंदर सैनी, प्रो. सचिन कुमार भगत और डॉ. शीतल देवी मौजूद रहीं। संवाद