फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शॉर्ट सर्किट से सूने घर में आग लगने से सामान राख

Mon, 19 Feb 2024 03:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 41 के गोल गुजराल की कर्नल कॉलोनी में रात की घटना, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। पौनीचक पुलिस चौकी के अंतर्गत वार्ड 41 गोल गुजराल की कर्नल काॅलोनी में सूने घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से सामान राख हो गया है। पड़ोंसियों की सूचना के बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है, लेकिन तब तक पूरा सामान राख हो गया था।
विज्ञापन

यह घर रतनलाल पुत्र सांई दास का है। शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि सभी सदस्य घर को ताला लगाकर किसी समारोह में गए थे। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा और दमकल विभाग और पौनी चक पुलिस को सूचित किया। साथ ही स्वयं आग बुझाने में लग गए, लेकिन आग की लपटों पर काबू नहीं पाया जा रहा था। बाद में दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा फ्रिज, सोफा सेट, पंखे, बैड, टीवी, बर्तन, कपड़े और करीब 90 हजार रुपये की नकदी राख हो गई है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें