फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कौशल के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री

Wed, 23 Apr 2025 03:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सरकार युवा कौशल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इंजीनियरों के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, अनुसंधान के लिए धन और औद्योगिक सहयोग की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह बातें उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने सरकारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जीसीईटी) मरजाली भलवाल में 10वें राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कहीं। यह सम्मेलन आईआईटी खड़गपुर के साथ तकनीकी सहयोग और विश्व विश्वविद्यालयों के संघ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन में जीसीईटी जम्मू के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा शांतमनु, प्राचार्य जीसीईटी डॉ. सुमेरू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें