दोमाना। कॉमर्स में 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले जीडी गोयनका के छात्र राघव गुप्ता पुत्र राजन गुप्ता निवासी गोल पुली तालाब तिल्लो ने बताया कि वह वकील बनना चाहते हैं। इसके लिए वे जम्मू यूनिवर्सिटी से लॉ करेंगे। राघव ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ वह खेल में भी रुचि रखता है। फुटबॉल और वूशु खेलो में भी भाग ले चुका है। संवाद