दोमाना। पौनी चक पुलिस ने सात माह से लापता एक महिला को ढूंढकर परिजनों को सौंपने का दावा किया है। पौनी चक पुलिस चौकी प्रभारी विजय गोस्वामी ने बताया कि दो मई 2024 को इस संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस चौकी पौनीचक की एक ने महिला को ढूंढ लिया और कानूनी औपचारिकताओं के बाद परिवार के हवाले कर दिया। संवाद