फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो साल बाद भगोड़ा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। दोमाना पुलिस ने दो साल से कोर्ट में पेशी से बच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बुद्धि राम निवासी गांव माझा किता अब्बल, बस्ती (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह दो साल से सेशन कोर्ट जम्मू के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। इस पर प्रिंसिपल जिला एवं सत्र न्यायाधीश जम्मू की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया था। दोमाना पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जम्मू लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे जिला जेल अंबफला (जम्मू) में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें