दोमाना। सेना की 20 पंजाब रेजिमेंट की ओर से अंबाला में एक बैठक हुई, जिसमें पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने हिस्सा लेकर समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही जल्द कदम उठाने की अपील की। बैठक में अधिकारियों ने युवाओं को भर्ती के शामिल होने के बारे में जानकारी सांझा की। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर सेना भर्ती के लिए तैयारी करने पर जोर दिया। सूबेदार मेजर ऑनरी कप्तान आरएस चौधरी और एक्स नायक धीरज ने बताया कि कर्नल ऑफ पंजाब रेजिमेंट लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू, ब्रिगेडियर एससी खंडपाल कमांडेंट और लेफ्टिनेंट कर्नल आरके चट्टोपाध्याय के मार्गदर्शन व संरक्षण में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं। नायब सूबेदार शिव कुमार और नायब क्लर्क गुणजीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद