फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक प्रतियोगिता: पहले दिन जम्मू जिले का रहा दबदबा, छह स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के एथलेटिक ट्रेक पर आयोजित दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागी: फोटो संवाद
विज्ञापन
-100, 400 मीटर दौड़ में जम्मू जिला तो तीन हजार मीटर में उधमपुर ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। जम्मू विश्वविद्यालय के एथलेटिक ट्रैक पर 100 मीटर, 400 मीटर, तीन हजार मीटर दौड़ के साथ जैवलिन थ्रो, ट्रिपल जंप, लंबी कूद में मुकाबले हुए।
पहले दिन जम्मू जिले का दबदबा रहा और छह प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू जिला द्वारा किया गया है, जिसमें 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बॉयज अंडर-1900 मीटर दौड़ में जम्मू के तनवीर सिंह ने स्वर्ण पदक, कठुआ के मानिक शर्मा ने रजत और पुंछ के अतिश शर्मा ने कांस्य पदक जीता। वहीं 3000 मीटर दौड़ में कठुआ के संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक, जम्मू के लखन सिंह ने रजत तो राजोरी के करनैल सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में जम्मू के वाजिद ने स्वर्ण, रामबन के मेहिंद्र ने रजत और कठुआ के शमशेर सिंह कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो अंडर-19 में जम्मू के विक्रमजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि राजोरी के मंदीप सिंह ने रजत और पुंछ के सोहिल हुसैन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ट्रिपल जंप में जम्मू के अजय धरीवाल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उधमपुर के अगर्त्य शर्मा ने रजत और राजोरी के जहांगीर मुमताज ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

लंबी कूद में जम्मू के इरफान अहमद ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, उधमपुर के सतवीर सिंह ने रजत और कठुआ के विवेक बाली ने कांस्य पदक जीता। डिस्कस थ्रो में जम्मू के सक्षम गुप्ता ने स्वर्ण पदक, उधमपुर के सतवीर सिंह ने रजत और कठुआ के मनजोत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी हरविंदर कौर ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें