जम्मू जिला पावरलिफ्टिंग एंड डेडलिफट चैंपियनशिप के दूसरे दिन भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में महिला और पुरुष वर्ग में मुकाबले खेले गए। बुधवार को चैंपियनशिप के अंतिम दिन शानदार मुकाबले खेले गए। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में 135 किलो भार उठाने में खिलाड़ियों के पसीने छूटे। ध्रुव वर्मा ने इस वजन को उठाने में कामयाबी पाई। इस चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन यूटी स्तर की चैंपियनशिप के लिए होगा।