दोमाना। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) मढ़ के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा कशिश और प्रथम सेमेस्टर के साहिल संधू ने जम्मू विश्वविद्यालय में आयोजित डिस्प्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रंगोली और वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट सोलो प्रतियोगिता दूसरा और पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए प्रिंसिपल डॉ. राकेश कुमार कौल ने दोनों छात्रों को भी बधाई दी है। ये विद्यार्थी अब पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में क्षेत्रीय स्तर पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद