फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: ई रिक्शा यूनियन का प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

Wed, 27 Sep 2023 02:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

माता वैष्णो देवी ई रिक्शा यूनियन के बैनर तले ई रिक्शा चालकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्य ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
जम्मू - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मांगों को लेकर ई रिक्शा चालक बुधवार को जम्मू शहर के महाराज हरि सिंह पार्क के बाहर एकत्रित हुए। इस दौरान माता वैष्णो देवी ई रिक्शा यूनियन के बैनर तले उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्य ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। 

प्रदर्शनकारी रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय की तरफ बढ़े। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें कार्यालय की तरफ जाने से रोका। और पुलिस ने यूनियन अध्यक्ष गौरव कपूर को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारी यूनियन प्रधान को छोड़े जाने व अन्य मांगों को लेकर धरने पर अड़े हुए हैं।

हिरासत में लिए जाने से पहले गौरव कपूर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि ई रिक्शा चालकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अखनूर, आरएसपुरा व अन्य क्षेत्रों के चालक भी आज प्रदर्शन के लिए यहां पहुंचे हुए हैं। वे अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यालय तक नहीं जाने दिया। उन्होंने कहा कि आए दिन ट्रांसपोर्ट विभाग आए दिन ई रिक्शा चालकों को रोककर बिना कारण के परेशान करते हैं। जबकि ई रिक्शा की योजना को सरकार द्वारा ही शुरू किया गया है और चालक इन्हें चला कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। नियमों की अवहेलना पर तो उन्हें रोका जाना चाहिए लेकिन अगर चालकों की कोई गलती न हो तो उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें