फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कृषि मेले में किसानों को आधुनिक उपकरणों के साथ नई तकनीक की दी जानकारी

Tue, 21 Mar 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। जिला कृषि विभाग की तरफ से सोमवार को पुंछ नगर स्थित मुख्यालय के प्रांगण में कृषि मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर से हजारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस मेले में कृषि से संबंधित विभागों बागवानी, मछली पालन, मुर्गी पालन, भेड़ पालन, मधूमक्खी पालन आदि विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे। इनके माध्यम से किसानों को कृषि में प्रयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों के साथ नई तकनीक की जानकारी प्रदान करते हुए किसानों को उपज में वृद्धि के साथ आय को दोगुना करने के बारे में जागरूक किया किया गया।
विज्ञापन

कृषि मेले की अध्यक्षता जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार और नगरपालिका प्रधान सुनील कुमार शर्मा ने की। जबकि जिला विकास उपायुक्त इन्द्रजीत और डीडीसी ताजीम अख्तर इसकी मुख्य अतिथि रही और फीता काट कर कृषि मेले का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने मेले में लगाए गए स्टालों पर प्रदर्शित किए गए कृषि उत्पादों, उपकर्णो आदि का निरीक्षण करते हुए सभी विभागों की तरफ से किसानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार का कहना था कि किसानों को नई तकनीक एवं नए नए उपकरणों के प्रयोग के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही उन्हें खेतीबाड़ी के साथ अन्य व्यवसायों मुर्गी पालन, मछली पालन, बागवानी, मधूमक्खी पालन, भेड़ पालन आदि को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उधर मेले में आए किसानों ने इस प्रकार का कृषि मेला आयोजित किए जाने को लेकर विभाग और जिला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार के मेलों में हमें सभी विभाग एक ही स्थान पर मिल जाते हैं, जिससे हमें सभी प्रकार की योजनाओं का आसानी से पता चल जाता है। इसके साथ ही इस मेले में कई आधुनिक उपकरण भी देखने को मिले हैं जो कृषि विभाग की तरफ से किसानों को सब्सिडी पर प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें